Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

कोरबा : कोरबा: पिकनिक से लौटते वक्त खाई में गिरी ऑटो, 1 युवक की मौत, 7 से अधिक घायल।

कोरबा( न्यूज उड़ान) जिले के प्रसिद्ध पिकनिक स्थल सतरंगा कारीघाट से लौट रहे युवकों की ऑटो सोमवार को बड़ा हादसा का शिकार हो गई।

सतरंगा मुख्य मार्ग पर पुल के नीचे अचानक अनियंत्रित हुई ऑटो सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में खरमोरा निवासी 20 वर्षीय सत्यम यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 से अधिक युवक घायल हो गए।

हादसे का विवरण

- स्थान: सतरंगा मुख्य मार्ग, पुल के नीचे

- समय: पिकनिक से लौटते वक्त

- सवार: ऑटो में करीब 10 युवक सवार थे

- कारण: ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी

घायल वासु कंवर ने बताया कि हादसे के बाद कुछ युवक ऑटो के नीचे दब गए थे।

स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद कर सभी को बाहर निकाला और निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया।

घायलों की स्थिति

घायलों को पहले बालको चिकित्सालय ले जाया गया गंभीर रूप से घायल युवकों को मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय रेफर किया गया है। घायलों में शामिल हैं:

- 19 वर्षीय विष्णु कंवर

- 22 वर्षीय भवानी कंवर

- 23 वर्षीय नीरज कुमार

- 20 वर्षीय वासु कंवर

- अन्य युवक

सभी घायल और मृतक युवक सिविल लाइन थाना क्षेत्र की खरमोरा बस्ती के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस कार्रवाई

सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल चौकी पुलिस को अस्पताल प्रबंधन ने मेमो भेज दिया है।

बालको पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक सत्यम यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हादसे के बाद खरमोरा बस्ती में शोक का माहौल है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन