Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

कोरबा : किसान कांग्रेस विभाग के कोरबा शहर अध्‍यक्ष, पूर्व पार्षद सुरती कुलदीप के पिता जनका दास कुलदीप होंगे ।

कोरबा (न्यूज उड़ान )प्रदेश किसान कांग्रेस विभाग ने किसान कांग्रेस विभाग में पहली बार कोरबा शहर जिलाध्‍यक्ष पद पर वार्ड क्र. 65 भैरोंताल निवासी जनक दास कुलदीप को नियुक्‍त किया है ।

प्रदेश कांग्रेस किसान विभाग के प्रभारी महामंत्री अकील हुसैन ने अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सुखपाल सिंह खैरा एवं राष्‍ट्रीय प्रभारी अखिलेश शुक्‍ला के सहमति से छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलेट एवं प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डाॅ. चरण दास महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं जिला अध्‍यक्ष मुकेश राठौर के अनुमोदन तथा किसान कांग्रेस विभाग के प्रदेश अध्‍यक्ष अभिषेक मिश्रा के अनुशंसा से नियुक्‍त किया गया है ।

डॉ.चरण दास महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि जनक दास किसान पुत्र है, वे किसानों के हितों के लिए संघर्ष करेंगे और किसान विभाग के संगठन को मजबूत बनाने पूरी निष्‍ठा से दायित्‍वों का निर्वहन करेंगे ।

नवनियुक्‍त जिलाध्‍यक्ष जनक दास कुलदीप ने शीर्ष नेतृत्‍व का आभार जताते हुए किसान कांग्रेस विभाग के दायित्‍व को निष्‍ठापूर्वक निभाने की बात कही है ।

जनक दास को किसान कांग्रेस विभाग का शहर जिलाध्‍यक्ष बनाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थकों में उत्‍साह है ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन