Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

World Tourism Day 2026 Celebrated at BGSBU

Woman Arrested with 1,700 Banned Drug Tablets in Rajouri, ₹17,570 Cash Recovered.

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

कोरबा : सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। विधि से संघर्षरत बालक सहित 02 आरोपी गिरफ्तार।

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही।

विधि से संघर्षरत बालक सहित 02 आरोपी गिरफ्तार।

पूर्व के चोरी मामलों में भी थे संलिप्त, फरार आरोपियों को पकड़ा गया।

आरोपियों से नगदी, DVR एवं चोरी में उपयोग किया गया मोटरसाइकिल सहित मसरूका बरामद।

कोरबा( न्यूज उड़ान )जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण

प्रार्थी हंसराज खाण्डे, निवासी पीपरपारा कोहड़िया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 01.04.2026 से 06.04.2026 के मध्य वह अपने परिवार सहित विवाह कार्यक्रम में बाहर गया हुआ था।

इसी दौरान अज्ञात आरोपियों द्वारा घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तथा आलमारी एवं गुल्लक में रखी नगदी रकम, लगभग 35 किलो चावल, एक गैस सिलेंडर एवं स्पाइस कंपनी का होम थियेटर चोरी कर लिया गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 301/2026 धारा 331(4), 305(क) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसी प्रकार प्रार्थी अटल अमित बाघ पिता आमोस बाघ उम्र 45 साल पता फारेस्ट डिपो के पास पोड़ी बहार के रहने वाले ने थाना सिविल लाईन रामपुर कोरबा में दिनांक 08.04.2026 को एक लिखित आवेदन पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07.04.2026 के शाम 06.00 बजे ग्लेडबिन कुमार के क्वा.नं. एनडी 12 सीएसईबी कॉलोनी में इसके मौसा अपने लडका के शादी बारात में रायपुर गया था दिनांक 08.04.2026 को जब सुबह 06.00 बजे पड़ोसी ने इसके मौसा ग्लेडबिन को मोबाइल कर बताया कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ है पीछे का दरवाजा खुला हुआ है तब प्रार्थी को सूचना मिलने पर घर जाकर अंदर जाकर घूसकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था सामान बिखरा हुआ था अलमारी में रखे हुये 35,000 रूप्ये एवं चॉदी के कुछ सिक्के कुल 40,000 रूपये के सम्पति को अज्ञात चोर चोरी कर ले गये हैं कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 303/2026 धारा 331(4), 305(ई), 3(5) BNS के तहत भी चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया था।

जांच एवं खुलासा

विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व में इसी क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं में भी संलिप्त थे, जिसमें 03 आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर चालान किए जा चुके हैं तथा शेष आरोपी फरार थे, जिन्हें इस कार्यवाही में गिरफ्तार किया गया है।

आरोपीगण का विवरण

01. प्रभात दास दीवान उर्फ लाल पिता – श्यामलाल दीवान उम्र – 21 वर्ष पता – पुराना काशीनगर, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)

02. विधि से संघर्षरत बालक

जप्ती

आरोपियों के कब्जे से:

नगदी रकम ₹1,000/-

एक मोटरसाइकिल

बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है।

पुलिस कार्यवाही

आरोपीगण को अभिरक्षा में लेकर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

विधि से संघर्षरत बालक को दिनांक 12.04.2026 को गिरफ्तार कर माननीय किशोर न्याय बोर्ड, कोरबा के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया है।

प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।

कोरबा पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर से बाहर जाते समय सुरक्षा के पर्याप्त उपाय करें, अज्ञात व्यक्तियों पर निगरानी रखें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें।

संदेश

“सजग रहें – सतर्क रहें, सुरक्षित रहें”

कोरबा पुलिस आपकी सुरक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन