Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा : लोकपर्व में उमडे लोग महिलाएं बच्चे माथे पर भोजली लेकर पहुंची डेंगूनाल किया विसर्जन।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक संस्कृति और आपसी भाईचारे के पर्व भोजली के अवसर पर शनिवार को घंटाघर ओपन थिएटर मैदान से भव्य भोजली यात्रा निकाली गई।

यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर भोजली लेकर शामिल हुईं।

छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना गैर राजनीतिक संगठन द्वारा आयोजित यात्रा के दौरान महिलाओं ने भोजली दाई की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे मार्ग में लोकगीतों और पारंपरिक गीतों से वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा।

भोजली को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा और आपसी स्नेह का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व के माध्यम से महिलाएं एक-दूसरे को भोजली भेंट कर मित्रता और भाईचारे का संदेश देती हैं।

घंटाघर से निकली यात्रा में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन