Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा : लोकसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्याम नारायण सोनी के नेतृत्व में आयोजित उग्र प्रदर्शन।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) नगर निगम क्षेत्र की बदहाल सड़कों, जलभराव और चरमराती सफाई व्यवस्था के विरोध में लोकसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्याम नारायण सोनी के नेतृत्व में आयोजित उग्र प्रदर्शन में ‘आप’ के युवा नेता भी कंधे से कंधा मिलाकर निगम कार्यालय का घेराव करने पहुंचे।

​ कोरबा की सड़कों पर दोनों पार्टियों के युवा नेताओं का एक साथ आना स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।

वहीं कांग्रेस के गुटीय संघर्ष का भी नजारा साफ दिखा क्योंकि पार्टी के ही युवा और छात्र विंग के आंदोलन से निगम में कांग्रेस की नुमाइंदगी करने वाला खेमा नजर नहीं आया।

​ बैरिकेड्स पर पुलिस से झड़प, निगम को दी सीधी चेतावनी।

​कोसाबाड़ी से शुरू हुए इस प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने रास्ते में मजबूत बैरिकेडिंग कर रखी थी।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और ‘आप’ कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ जमकर रस्साकशी व धक्का-मुक्की हुई, जिससे काफी देर तक गहमागहमी का माहौल रहा।

​जनसभा को संबोधित करते हुए श्याम नारायण सोनी ने कहा कि क्षेत्र के महापौर, विधायक और मंत्री मूलभूत समस्याओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो चुके हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गड्ढों और बदहाल सड़कों के कारण किसी नागरिक की दुर्घटना में मौत होती है, तो नगर निगम से नियमानुसार भारी मुआवजे की मांग की जाएगी।

​इस संयुक्त प्रदर्शन में एआईसीसी सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर अभय तिवारी, प्रदेश युवा कांग्रेस महामंत्री शहजाद आलम, बाकी मोगरा नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास, एनएसयूआई शहर अध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष मनमोहन राठौर समेत युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन