Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

कोरबा : मानिकपुर हत्या कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बलगी डकैती मामले से भी जुड़ा निकला तार

कोरबा( न्यूज़ उड़ान ) मानिकपुर हत्या कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बलगी डकैती मामले से भी जुड़ा निकला तार

सीसीटीवी, तकनीकी साक्ष्य और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता

लोक पल्स न्यूज़ कोरबा। जिले के बहुचर्चित मानिकपुर हत्या प्रकरण में कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाते हुए मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी बलगी क्षेत्र में हुई डकैती की घटना में भी शामिल था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6-7 जून 2026 की दरमियानी रात चंद्रमणि रात्रे उर्फ दादू को बोलेरो वाहन से गंभीर चोट पहुंचाई गई थी। गंभीर रूप से घायल दादू की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर विशेष जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने घटना से जुड़े 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की। तकनीकी विश्लेषण और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेन्द्र साहू उर्फ कुनाल साहू (22 वर्ष) निवासी कड़ारी, जिला सक्ती एवं वर्तमान निवासी विकास नगर, कुसमुंडा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी योगेन्द्र बघेल उर्फ योगी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन क्रमांक CG-12 BD-5025 भी जप्त कर लिया गया है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी थाना बाकीमोंगरा क्षेत्र के बलगी में हुई डकैती की घटना में भी शामिल था। पुलिस इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है तथा घटना में प्रयुक्त वेन्यू कार और स्कूटी भी बरामद की जा चुकी है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं मामले में अन्य आरोपियों और साक्ष्यों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और जल्द ही अन्य महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपराध एवं अपराधियों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है, ताकि जिले में सुरक्षित और अपराधमुक्त वातावरण बनाए रखा जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन