Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

World Tourism Day 2026 Celebrated at BGSBU

Woman Arrested with 1,700 Banned Drug Tablets in Rajouri, ₹17,570 Cash Recovered.

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

कोरबा : नेशनल लोक अदालत 14 मार्च 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में लगभग 508174 मामले निपटाए गए।

कोरबा (न्यूज उड़ान )राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वाधान, छ०ग० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष संतोष शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन में नेशनल लोक अदालत का 14 मार्च 2026 को वर्चुअल और भौतिक उपस्थिति मोड में आयोजन किया गया।

नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय संतोष शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरवा द्वारा किया गया।

जिसमें समस्त न्यायाधीशगण, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, लीगड एड डिफेंस कौंसिल कोरबा, पैरालीगल वालंटियर्स व पक्षकार उपस्थित रहे।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय से लेकर तहसील स्तर तक के न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत आयोजित की गयी।

जिला न्यायालय कोरबा एवं तालुका विधिक सेवा समितियों कटघोरा, करतला एवं पाली में लंबित, दांडिक, सिविल, मोटर दुर्घटना, राजस्व न्यायालयो के प्रकरण एवं प्री-लिटिगेशन के कुल 526857 प्रकरणों को निराकरण के लिये चिन्हित किया गया है।

माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय श्री संतोष शर्मा, के नेतृत्व में लोक अदालत के आयोजन का आयोजन किया गया।

नेशनल लोक अदालत आयोजित करने के लिए कुल 47 खंडपीठों का गठन किया गया था।

इस लोक अदालत में 508174 मामलों का सफलतापूर्वक निपटान किया गया।

निपटान किए गए मामलों में कुल 518776 मामले प्री-लिटिगेशन चरण के थे और 8081 मामले ऐसे थे जो न्यायालयों में लंबित थे।

उपरोक्त नेशनल लोक अदालत में आपराधिक राजीनामा योग्य मामले, मोटर वाहन दुर्घटना दावा से संबंधित मामले, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामले अर्थात चेक से संबंधित मामले, वैवाहिक विवाद के मामले, श्रम विवाद के मामले, बैंक ऋण वसूली वाद, रूपया वसूली वाद, विद्युत बिल एवं टेलीफोन बिल के मामले, भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले, राजस्व न्यायालय के मामले एवं अन्य राजीनामा योग्य वाद आदि से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई।

नेशनल लोक अदालत के अवसर पर विभिन्न शासकीय विभागों के स्टॉल लगाकर हितग्रारियों को सामग्री वितरीत की गई।

दिनांक 14.03.2026 को आयोजित राष्ट्रीय नेशनल लोक अदालत के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर कोरबा में समाज कल्याण विभाग, महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ विभाग के कैम्प लगाए गए व अन्य विभागों के स्टॉल लगाये गये थे।

समाज कल्याण विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न हितग्राहियों योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को ट्रायसायकल का वितरण, माननीय संतोष शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोरबा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जयदीप गर्ग, विशेष न्यायाधीश, श्रीमती गरिमा शर्मा, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश, कोरबा, श्रीमती ममता भोजवानी द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, सुनील कुमार नन्दे, तृतीय अपर जिला न्यायाधीश, अविनाश तिवारी श्रम न्यायाधीश कोरबा, सुश्री सीमा प्रताप चन्द्रा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.), कोरबा, कु० मयूरा गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, सत्यानंद प्रसाद, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कोरबा, कु. डॉली ध्रुव, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कोरबा, श्रीमती सोनी तिवारी प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कोरबा, कु. कुमुदिनी गर्ग, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी कोरबा, कु० डिम्पल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, एवं श्री गणेश कुलदीप, अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ कोरबा उपस्थित रहे।

नेशनल लोक अदालत के अवसर पर महिला बाल विकास विभाग के द्वारा नेशनल लोक अदालत में उपस्थित रहे पक्षकारों को हितग्राहियों योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए ब्रोसर एवं पाम्प्लेट्स वितरीत किए गए।

स्वास्थ विभाग के द्वारा स्टॉल के माध्यम से कई पक्षकारों का स्वास्थ परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्प डेस्क से पक्षकारों को संबंधित न्यायालयों में पहुंचाने की सहायता की गई।

उद्यानिकी विभाग कोरबा द्वारा लोक अदालत के अवसर पर पौधे प्रदत्त किये गये जिसे लोक अदालत में पक्षकारों के मामले निराकृत होने पर पक्षकारों को न्यायालय में न्यायाधीशगण द्वारा भेंट स्वरूप पौधा वितरण किया गया।

जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, बैंक के अधिकारियों व अन्य विभागों के सहयोग व सामंजस्य से नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन