Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

कोरबा : नगर निगम कोरबा में नए एल्डरमैन ने ली शपथ।

नगर निगम कोरबा में नए एल्डरमैन ने ली शपथ।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिलाई शपथ, मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी शुभकामनाएं।

कोरबा (न्यूज उड़ान )

नगर पालिक निगम कोरबा में आज नामांकित नए एल्डरमैन को कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मंत्री श्री देवांगन ने सभी नव-नामांकित एल्डरमैन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे नगर निगम के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी एल्डरमैन नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए शहर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

शपथ ग्रहण करने वाले एल्डरमैन में ईश्वर साहू, दीपक यादव, रितेश कुमार साहू, शिव बालक सिंह तोमर, सतीश सिंह ठाकुर, रविशंकर शुक्ला, श्रीमती वैशाली रत्नपारखी, अमीलाल चौहान, श्रीमती मंदाकनी त्रिपाठी, मनोज अग्रवाल तथा नवदीप नंदा शामिल हैं।

समारोह के दौरान महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह राजपूत, जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन