Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

कोरबा : चैत्र नवरात्रि की पावन अष्टमी के शुभ अवसर पर प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल जी ने कोरबा नगर के आस्था के प्रम

कोरबा (न्यूज उड़ान )इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने मंदिरों में दर्शन कर प्रदेश एवं कोरबा जिले के समस्त नागरिकों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास की कामना की।

उन्होंने माँ दुर्गा से प्रार्थना की कि समाज में शांति, सद्भाव और समृद्धि का वातावरण बना रहे तथा सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।

श्री अग्रवाल के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे जिनमे प्रदेश सचिव बी एन सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहर मुकेश राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष सपना चौहान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश पंकज, ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी सहित पालूराम साहू, देवीदयाल सोनी, गिरधारी बरेठ, अशोक लोध, दुष्यंत शर्मा, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, राजेंद्र सिंह ठाकुर, रोपा तिर्की, मस्तूल्सिंह कँवर, संजू अग्रवाल, इक़बाल कुरैशी, सुभाष राठौर, सुखसागर निर्मलकर, रामसेवक अग्रवाल, संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे ।

मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल के बीच उन्होंने श्रद्धालुओं से संवाद कर उन्हें नवरात्रि अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें शक्ति, भक्ति और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

माँ दुर्गा की कृपा से समाज में सुख-शांति और समृद्धि का संचार होता है, यही हमारी कामना है।

इस दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन