Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

रायपुर : सावन के प्रथम दिवस पर वन विभाग एवं RCRS संस्था ने आयोजित किया सर्प संरक्षण एवं रेस्क्यू प्रशिक्षण कार्यक्रम।

रायपुर ( दैनिक न्यूज उड़ान) सावन के प्रथम दिवस पर वन विभाग रायपुर एवं अविनाश यादव अध्यक्ष Reptile Care and Rescuer Society (RCRS), कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में जंगल सफारी, रायपुर में सर्प रेस्क्यू, स्नेक हैंडलिंग एवं जनजागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

इस विशेष प्रशिक्षण का उद्देश्य जंगल सफारी के जू कीपरों (Zoo Keepers) को सांपों की सुरक्षित पहचान, बचाव, रेस्क्यू तकनीक तथा उनसे जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी देना था, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे घबराने के बजाय शांत रहकर सही निर्णय ले सकें।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन **रायपुर (CCF) मुख्य वन संरक्षक गुरुनाथन एन के मार्गदर्शन एवं पहल पर किया गया। कार्यक्रम में कोरबा वनमंडल की वनमण्डलाधिकारी प्रेमलता यादव एवं उप वनमण्डलाधिकारी सूर्यकांत सोनी का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

जंगल सफारी की ओर से वनमंडलाधिकारी तेजस सरकार , रेंज ऑफिसर रूबी खिलारी एवं रेंज ऑफिसर रूपा चौधरी का कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग रहा। उनके सहयोग से प्रशिक्षण अत्यंत व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण में RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव के नेतृत्व में टीम के सदस्य अजय साहू, सागर, अतुल एवं गोपाल ने सहभागिता निभाई।

टीम ने जू कीपरों को बताया कि यदि कहीं सांप दिखाई दे तो घबराने या उसे नुकसान पहुँचाने की आवश्यकता नहीं है। उचित प्रशिक्षण, धैर्य और सही तकनीक अपनाकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सकता है।

साथ ही यह भी समझाया गया कि किसी भी परिस्थिति में बिना प्रशिक्षण के सांप को पकड़ने का प्रयास नहीं करना चाहिए और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

प्रशिक्षण के दौरान प्रस्तुतकर्ता अविनाश यादव ने पावरपॉइंट (PPT) प्रस्तुति के माध्यम से सांपों की विभिन्न प्रजातियों, उनके व्यवहार, पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका, विषैले एवं गैर-विषैले सांपों की पहचान, सर्पदंश से जुड़े तथ्य तथा प्राथमिक उपचार की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त समाज में प्रचलित सांपों से जुड़े अनेक भ्रम (Myths) का वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर निराकरण किया गया, जिससे प्रतिभागियों में जागरूकता और आत्मविश्वास दोनों बढ़े।

प्रायोगिक सत्र में प्रशिक्षकों ने सुरक्षित स्नेक रेस्क्यू एवं हैंडलिंग की विधियों का प्रदर्शन किया तथा जू कीपरों को आवश्यक सावधानियों के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया।

प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।

कार्यक्रम के समापन पर RCRS परिवार ने CCF गुरुनाथन , DFO प्रेमलता यादव, SDO सूर्यकांत सोनी, DFO तेजस सरकार, RO रूबी मैडम, RO रूपा मैडम तथा जंगल सफारी के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जू कीपरों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

RCRS ने कहा कि वन विभाग द्वारा दिया गया यह अवसर संस्था के लिए सम्मान की बात है और इससे वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने की प्रेरणा मिली है।

RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव ने कहा कि संस्था आगे भी वन विभाग के साथ मिलकर प्रदेशभर में सर्प एवं अन्य वन्यजीवों के संरक्षण, रेस्क्यू, वैज्ञानिक जागरूकता और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता अभियान चलाती रहेगी।

संस्था का लक्ष्य लोगों में यह संदेश पहुँचाना है कि "सांप प्रकृति के महत्वपूर्ण प्रहरी हैं। उन्हें बचाना, प्रकृति और जैव विविधता की रक्षा करना है।"

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन