Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

जम्मू/राजौरी : राजौरी दिवस के उपलक्ष्य पर वैद प्रचार मंडल आर्य समाज रामपुर राजौरी में हवन-यज्ञ आयोजित कर बलिदानियों को किया याद ।

जम्मू/राजौरी/ न्यूज उड़ान

वैद प्रचार मंडल, आर्य समाज रामपुर राजौरी की ओर से 16 दिनों तक चलने वाली वैदिक यात्रा का सफल आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ लंबेडी से हुआ था।

इस पावन यात्रा के अंतर्गत राजौरी में 2 दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो दिनांक 13 अप्रैल एवं 14 अप्रैल 2026 को संपन्न हुआ।

यह कार्यक्रम “राजौरी दिवस” के उपलक्ष्य में आर्य समाज मंदिर, और बलिदान भवन राजौरी में आयोजित किया गया, जिसमें नगर के गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों, आर्य समाज के सदस्यों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने आहुति देकर विश्व कल्याण, समाज की उन्नति एवं देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। हवन-यज्ञ के पश्चात वैदिक विचारों एवं संस्कारों के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया।

इसके अतिरिक्त, इस अवसर पर राजौरी के गौरवशाली इतिहास एवं वीर बलिदानों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

वक्ताओं ने राजौरी की ऐतिहासिक विरासत, स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए बलिदानों तथा समाज के उत्थान में आर्य समाज की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस चर्चा ने उपस्थित जनसमूह में देशभक्ति एवं सामाजिक जागरूकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

कार्यक्रम के अंत में वैद प्रचार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

रिपोर्ट.....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन