Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

World Tourism Day 2026 Celebrated at BGSBU

Woman Arrested with 1,700 Banned Drug Tablets in Rajouri, ₹17,570 Cash Recovered.

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

कोरबा : कोरबा में हिंदू नववर्ष पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा में दिखी देशभर की लोक संस्कृति।

कोरबा( न्यूज उड़ान ) हिंदू नववर्ष के अवसर पर गुरुवार को कोरबा शहर में उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

शहर के हर वर्ग में पर्व को लेकर खासा उत्साह रहा।

पूरे नगर में भगवा ध्वज लहराते नजर आए, वहीं रंग-बिरंगी आकर्षक लाइटों से सजे चौक-चौराहों और सड़कों ने माहौल को और भी भव्य बना दिया।

( देखें वीडियो। )

https://youtu.be/NICOTbwGw78?si=wGby62r3eghGsG12

इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में देशभर की विविध लोक संस्कृतियों की झलक देखने को मिली।

विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों की टीमों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिसने युवाओं और आमजन का उत्साह दोगुना कर दिया।

डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों के बीच शहरवासी झूमते नजर आए।

युवाओं, युवतियों और महिलाओं की टोली हाथों में भगवा ध्वज लेकर “जय श्रीराम” के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना रहा।

( देखें वीडियो )

https://youtu.be/lOIhZJKuw3Y?si=ThPB_EHYUglPC-iS

शोभायात्रा का आयोजन हिंदू क्रांति सेना, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं सर्व हिंदू समाज के संयुक्त नेतृत्व में किया गया।

यात्रा दो अलग-अलग दिशाओं से प्रारंभ हुई—पहली शोभायात्रा सीतामढ़ी स्थित रामजानकी मंदिर से और दूसरी कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से निकली।

दोनों यात्राएं टीपी नगर पहुंचकर संपन्न हुईं।

( देखें वीडियो )

https://youtu.be/b8dVWa0nSQU?si=0cyDHGHyop-wZKNi

भव्य शोभा यात्रा

हालांकि शोभायात्रा का निर्धारित समय दोपहर 3 बजे था, लेकिन जनसमूह के उत्साह को देखते हुए यह शाम 6 बजे के बाद प्रारंभ हो सकी।

इससे पहले ही शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।

इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, पश्चिम बंगाल और ओडिशा सहित कुल 13 राज्यों के लोक कलाकारों ने भाग लिया।

( देखें वीडियो )

https://youtu.be/-rK3YE9xK_g?si=uUdF-hKn6aWFPACx

कलाकारों द्वारा प्रस्तुत जीवंत झांकियां सीतामढ़ी से लेकर कोसाबाड़ी तक आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।

यात्रा मार्ग पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा सेवा स्टॉल भी लगाए गए थे, जहां श्रद्धालुओं के लिए ठंडा पानी, शरबत और खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई थी।

( देखें वीडियो )

https://youtu.be/fwxKA4S9rvA?si=CLMGrr_1eQCjQbLY

सुभाष चौक निहारिका, घंटाघर सहित कई स्थानों पर झांकियों का विशेष स्वागत एवं प्रदर्शन किया गया।

समूचा आयोजन श्रद्धा, संस्कृति और एकता का प्रतीक बनकर उभरा, जिसने कोरबा शहर को एक उत्सवमय स्वरूप प्रदान किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन