Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

कोरबा : सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जनता के द्वार पुलिस। ‘चलित थाना’ से बढ़ा विश्वास, मिला त्वरित निराकरण।

कोरबा (न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक, जिला कोरबा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में दिनांक 23.04.2026 को पुलिस सहायता केंद्र मणिकपुर क्षेत्रांतर्गत दादर में “चलित थाना” का सफल आयोजन किया गया।

यह अभिनव पहल आम नागरिकों को त्वरित, सुलभ एवं प्रभावी पुलिस सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई, जिसके अंतर्गत पुलिस टीम सीधे आमजन के बीच पहुँची।

आयोजन स्थल पर अस्थायी पुलिस सहायता केंद्र स्थापित कर नागरिकों की शिकायतें दर्ज की गईं एवं उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

कार्यक्रम के दौरान कुल 03 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए मौके पर ही जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की गई।

साथ ही संबंधित पक्षों को समझाइश देकर कई मामलों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण किया गया।

जन-जागरूकता पर विशेष जोर।

चलित थाना के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को निम्न विषयों पर जागरूक किया गया—

▶️ साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय

▶️ महिलाओं के विरुद्ध अपराध एवं सुरक्षा उपाय

▶️ यातायात नियमों का पालन

▶️ अवैध शराब, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों के विरुद्ध सूचना देने की अपील

पुलिस-जन संवाद को मिला नया आयाम।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास और संवाद को सुदृढ़ करना है, ताकि छोटे-छोटे विवादों का समय रहते निराकरण हो सके और नागरिकों को अनावश्यक रूप से थानों के चक्कर न लगाने पड़ें।

पुलिस विभाग द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे आमजन को त्वरित, सरल एवं भरोसेमंद पुलिस सेवा उपलब्ध हो सके तथा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन