Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

कोरबा : सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत कोरबा पुलिस की त्वरित कार्यवाही। चलती मोटरसाइकिल में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले

“सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत कोरबा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

चलती मोटरसाइकिल में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 06 व्यक्तियों पर कार्रवाई।

01 वयस्क आरोपी गिरफ्तार, 05 विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता पाई गई।

कोरबा( न्यूज उड़ान )जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार सघन अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सीतामणी स्टेशन रोड में चाकू लहराकर आमजन में भय एवं अशांति फैलाने की घटना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई है।

दिनांक 19.03.2026 को कुछ युवकों द्वारा चलती मोटरसाइकिल में चाकू लहराते हुए आम नागरिकों को भयभीत करने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली में दिनांक 25.03.2026 को अपराध क्रमांक 284/2026 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट एवं धारा 184, 4/181, 5/180 मोटर व्हीकल एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने घटना कारित करना स्वीकार किया।

जांच में कुल 06 व्यक्ति संलिप्त पाए गए, जिनमें से 01 वयस्क आरोपी राहुल यादव (उम्र 27 वर्ष), निवासी कुंजनगर नवधा चौक, थाना कोतवाली, जिला कोरबा तथा 05 विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं।

आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू (फल की लंबाई लगभग 6.5 इंच) एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई है।

वयस्क आरोपी राहुल यादव को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, वहीं 05 विधि से संघर्षरत बालकों को विधिक प्रावधानों के तहत किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु निरंतर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन