Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

कोरबा : नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें - स्वस्थ युवा, सशक्त भारत कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में पीडब्ल्यूडी रामपुर स्कूल में आयोजि

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान)

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी रामपुर, जिला कोरबा में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प को मजबूत करना रहा। विद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन में सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली।

इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थय, परिवार और पूरे समाज पर गंभीर एवं दूरगामी दुष्प्रभाव डालता है। विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।

वक्ताओं ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं को स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाकर ही सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।

कार्यक्रम का समापन नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा समाज में नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन