Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा : सीसीटीएनएस कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, डाटा एंट्री की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर पुलिस अधीक्षक कोरबा का विशेष जोर।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान)

पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा जिले में संचालित सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network & Systems) कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले के समस्त थाना एवं चौकी स्तर पर सीसीटीएनएस से संबंधित कार्यों, लंबित प्रकरणों तथा विभिन्न मॉड्यूलों में डाटा एंट्री की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना  से जुड़े सीसीटीएनएस कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सीसीटीएनएस में दर्ज की जाने वाली प्रत्येक प्रविष्टि पूर्णतः सही, त्रुटिरहित एवं समयबद्ध हो। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण डाटा एंट्री से न केवल अनुसंधान कार्य अधिक प्रभावी होता है, बल्कि न्यायालयीन प्रक्रिया एवं अपराध संबंधी अभिलेखों की विश्वसनीयता भी सुनिश्चित होती है।

बैठक में विशेष रूप से फॉर्म एंट्री, MedLEaPR, VCNB, ई-साक्ष्य, अंतिम प्रतिवेदन (Final Report), मालखाना एंट्री, e Sign FIR/Chargsheet, सहित अन्य आवश्यक मॉड्यूलों की समीक्षा करते हुए सभी लंबित प्रविष्टियों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि प्रत्येक डाटा एंट्री में प्रार्थी, आरोपी एवं पीड़ित का नाम, पिता/पति का नाम, मोबाइल नंबर तथा अन्य आवश्यक विवरणों का सत्यापन कर ही प्रविष्टि की जाए।

किसी भी प्रकार की त्रुटिपूर्ण अथवा अपूर्ण जानकारी भविष्य में तकनीकी एवं न्यायिक कठिनाइयों का कारण बन सकती है, इसलिए प्रत्येक प्रविष्टि की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि सीसीटीएनएस के लंबित कार्यों की नियमित निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण डाटा एंट्री सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान सीसीटीएनएस कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, समयबद्ध डाटा एंट्री, लंबित कार्यों के प्रभावी निराकरण एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन करने वाले सीसीटीएनएस कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा तथा जिले में सीसीटीएनएस कार्यों की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।

बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए सीसीटीएनएस के प्रत्येक मॉड्यूल में शत-प्रतिशत गुणवत्ता, शुद्धता एवं समयबद्धता बनाए रखने का आह्वान किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन