Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

कोरबा : साइबर जागृति अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत लगभग 3500 विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया गया साइबर जा

साइबर जागृति अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत लगभग 3500 विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया गया साइबर जागृत।

विभिन्न साइबर फ्रॉड, UPI फ्रॉड, बैंक फ्रॉड सहित विभिन्न विषयों पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।

कार्यक्रम का विवरण -

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान ) पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 22.08.2026 को थाना कोतवाली, बांकीमोंगरा, सिविल लाइन, पाली, बांगो , रजगामार, कटघोरा, पसान द्वारा विभिन्न विद्यालयों, शिक्षकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के निर्मला हायर सेकंडरी स्कूल एवं ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल, बाकी मोगरा के आत्मानंद पब्लिक स्कूल, कटघोरा के DAV मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा, करतला के DAV मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल बडमार, बांकी मोंगरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल, CSEB के गायत्री मंदिर स्कूल कोरबा, कोतवाली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कोरबा, हाई स्कूल माखनपुर पाली में पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को UPI फ्रॉड, साइबर अपराध के संबंध में जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों को OTP, UPI PIN, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने तथा अनजान लिंक, फर्जी कॉल, संदिग्ध APK फाइल एवं फर्जी वेबसाइट से सावधान रहने की समझाइश दी गई।

कोरबा पुलिस की अपील-

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें। समय पर की गई शिकायत साइबर ठगी की राशि को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्क रहें, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएं, जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।

सजग रहें, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें...

आज ही अपनी सेल्फी अपलोड करे,

कोरबा पुलिस के कंट्रोल रूम के व्हाट्स एप्प नंबर 9479193399 पर अपनी सेल्फी शेयर करें.

#cybersecurity #cyberawareness #korbacity #korbachhattisgarh #awarenessmatters

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन