Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

बिलासपुर : सिटी कोतवाली के पास विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे तारबाहर थाना प्रभारी घायल

बिलासपुर (दैनिक न्यूज उड़ान) सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पास हिंदू-मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान कथित तौर पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई। विवाद को शांत कराने और बीच-बचाव करने पहुंचे तारबाहर थाना प्रभारी रवि शंकर के सिर पर पत्थर लगने से गंभीर चोट आने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी।

इसी दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। बीच-बचाव के दौरान थाना प्रभारी रवि शंकर के सिर में चोट लग गई।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया तथा घायल थाना प्रभारी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घटना के वास्तविक कारण, पत्थरबाजी में शामिल लोगों और चोट की स्थिति को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विवाद के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन