Tuesday 17th of November 2026

ब्रेकिंग

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले दो अलग-अलग प्रकरणों में उरगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपी 24 घंटे के भीतर

उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की लोकमंगल एवं जनकल्याण की कामना।

विश्व मधुमेह दिवस पर निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित, 36 मरीज हुए लाभान्वित।

कोरबा कंप्यूटर महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस।

छठ घाटों पर पहुँचकर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूर्वांचल समाज

कोरबा : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले दो अलग-अलग प्रकरणों में उरगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपी 24 घंटे के भीतर

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले दो अलग-अलग प्रकरणों में उरगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजे गए जेल।

महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता।

दोनों प्रकरणों में शिकायत मिलते ही तत्काल विवेचना एवं आरोपियों की पतासाजी।

रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी, न्यायालय से भेजे गए न्यायिक रिमाण्ड पर।

प्रकरण क्रमांक 01 : शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण एवं फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार।

थाना उरगा में प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी तुषार अनंत उर्फ पिंटू (उम्र 19 वर्ष), निवासी पताढ़ी, थाना उरगा, हाल मुकाम श्रवण मोहल्ला हरदीबाजार द्वारा जान-पहचान बढ़ाकर शादी का झांसा दिया गया तथा जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया।

आरोपी द्वारा घटना के संबंध में किसी को बताने पर फोटो वायरल करने एवं जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। थाना उरगा में अपराध क्रमांक 629/2026, धारा 64, 351(3) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी की गई।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दिनांक 15.11.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

प्रकरण क्रमांक 02 : दो वर्षों तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एक अन्य प्रकरण में प्रार्थिया द्वारा थाना उरगा में लिखित शिकायत प्रस्तुत कर बताया गया कि आरोपी कृष्ण कुमार कंवर (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम जुनवानी, थाना उरगा, जिला कोरबा पिछले लगभग दो वर्षों से शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

प्रार्थिया द्वारा शादी करने की बात कहने पर आरोपी ने अलग जाति एवं परिजनों की असहमति का हवाला देकर शादी करने से इंकार कर दिया।

शिकायत पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 632/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना एवं पतासाजी प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर दिनांक 16.11.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

महिला संबंधी अपराधों में कोरबा पुलिस की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई।

कोरबा पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए पीड़िताओं की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

ऐसे मामलों में त्वरित विवेचना, प्रभावी पतासाजी एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी को प्राथमिकता दी जा रही है।

थाना उरगा पुलिस द्वारा दोनों अलग-अलग प्रकरणों में रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजना इसी तत्परता एवं प्रभावी पुलिसिंग का परिचायक है।

उक्त दोनों कार्रवाइयों में थाना उरगा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोरबा पुलिस

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन