रायपुर : सब इंस्पेक्टर कृष्णा साहू पदोन्नत होकर बने निरीक्षक , रायपुर कमिश्नरेट में मिली नई पदस्थापना
Vivek Sahu
Tue, Aug 4, 2026
रायपुर ( दैनिक न्यूज उड़ान) पुलिस विभाग में पदोन्नति के क्रम में कोरबा जिले पदस्थ रहे सब इंस्पेक्टर के रूप में सेवाएं दे चुके कृष्णा साहू को पुलिस मुख्यालय द्वारा निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।
पदोन्नति के बाद उनकी नई पदस्थापना रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में की गई है।
कृष्णा साहू के निरीक्षक बनने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
कृष्णा साहू ने पुलिस सेवा के दौरान कोरबा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम और बेहतर पुलिसिंग स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अपने शांत स्वभाव, अनुशासित कार्यशैली और त्वरित कार्रवाई के कारण उन्होंने विभाग के साथ ही आम जनता के बीच भी अलग पहचान बनाई।
कोरबा में सेवाएं देने के बाद उनका स्थानांतरण बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना में हुआ, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों का सफल निराकरण कर प्रभावी पुलिस व्यवस्था बनाए रखने में योगदान दिया।
हाल ही में जारी पदोन्नति आदेश के बाद रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में आयोजित एक समारोह में पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने कृष्णा साहू की वर्दी में इंस्पेक्टर पद का थ्री स्टार बैच लगाकर नई जिम्मेदारी सौंपी।
इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके अब तक के कार्यों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि वे नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में पदस्थ होने के बाद कृष्णा साहू राजधानी की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में सेवाएं देंगे।
अधिकारियों का मानना है कि उनका अनुभव और कार्यकुशलता कमिश्नरेट की पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाएगी।
कोरबा जिला पुलिस बल में कार्यरत रहते हुए कृष्णा साहू ने सीएसईबी चौकी, रामपुर चौकी एवं साइबर सेल में रहकर कई चुनौतीपूर्ण और अनसुलझे मामलों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।
साइबर सेल बिलासपुर में पदस्थापना के दौरान उन्होंने दिल्ली में हुई करीब 20 करोड़ रुपये की चोरी के मामले को सुलझाने में सफलता प्राप्त की।
इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ पुलिस का नाम पूरे देश में रोशन हुआ और दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया।
कोरबा और बिलासपुर में उनके साथ काम कर चुके अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी पदोन्नति को मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट सेवा का सम्मान बताया है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन