Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई। रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए।

कोरबा : 13 मार्च को होने वाले बालको के खिलाफ धरना प्रदर्शन को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की बैठक संपन्न।

कोरबा (न्यूज उड़ान )कोरबा में बालको लांट के मज़दूर साथियों और अन्य साथियों के साथ आगामी 13 मार्च को होने वाले विशाल धरना-प्रदर्शन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे के प्रदेश महामंत्री श्री निलेश चौहान शामिल हुए और मज़दूरों की समस्याओं व मांगों को गंभीरता से सुना।

बैठक के दौरान मज़दूरों की विभिन्न समस्याओं, उनके अधिकारों और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सभी साथियों ने एकजुट होकर मज़दूरों के हक, सम्मान और न्याय की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 13 मार्च को कोरबा में बालको प्लांट के मज़दूरों द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में मज़दूर शामिल होंगे।

इस आंदोलन में जेसीसीजे के सुप्रीमो श्री अमित जोगी शामिल होकर मज़दूरों की आवाज़ को बुलंद करेंगे। मज़दूरों के हक और न्याय के लिए अब बालको प्लांट की “खटिया खड़ी” करने का संकल्प लिया गया है।

इस आंदोलन की बैठक में प्रमुख रूप बालको एटक एवं कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड श्री एम.एल. रजक, मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ऋषिकर भारती, सुशील निर्मलकर, देवेंद्र सिंह ठाकुर, अजय चेट्टी, धर्मेंद्र तिवारी, हुसैन ख़ान, मन्नुलाल लठिया,अजय निराला, संतोष गड़ेवाल, शिव साहू, सुनील सुना, भूपेंद्र चौधरी, अरुण साहू, ईश्वर सिंह, लक्ष्मण , विदेशी, महादेव कुर्रे सहित बालको यूनियन के कई पदाधिकारी और मज़दूर साथी उपस्थित रहे।

नेताओं ने कहा कि यदि मज़दूरों की जायज़ मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा।

यह आंदोलन मज़दूरों के अधिकार, सम्मान और उनके भविष्य की रक्षा के लिए किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन