Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

कोरबा : हाथ में तलवार लेकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।

हाथ में तलवार लेकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।

पिछले 4-5 दिनों में आर्म्स एक्ट के तहत लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई, अपराधियों पर कोरबा पुलिस का सख्त शिकंजा।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन में संचालित " सजग कोरबा, सतर्क कोरबा " अभियान के तहत अपराधियों, गुंडा तत्वों एवं हथियार लेकर सार्वजनिक स्थानों पर दहशत फैलाने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

दिनांक 19.07.2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकी मानिकपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि प्रेम कुमार साहू (उम्र 19 वर्ष), निवासी मुड़ापार मुस्लिम बस्ती अपने घर के सामने हाथ में धारदार तलवार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है तथा क्षेत्र में भय का वातावरण बना रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे की तलवार बरामद हुई, जिसे विधिवत जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 641/2026 में धारा 296, 351(3) भारतीय न्याय संहिता एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने पर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल कोरबा भेजा गया।

लगातार तीसरी आर्म्स एक्ट की कार्रवाई।

"सजग कोरबा, सतर्क कोरबा" अभियान के तहत पिछले 4-5 दिनों में यह आर्म्स एक्ट के तहत लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई है।

इससे पूर्व भी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में धारदार हथियार रखने एवं सार्वजनिक स्थानों पर दहशत फैलाने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश।

कोरबा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने, दादागिरी करने, आमजन में भय का वातावरण निर्मित करने एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

" सजग कोरबा, सतर्क कोरबा " अभियान के अंतर्गत ऐसे सभी असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

आम नागरिकों की सुरक्षा एवं जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना कोरबा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन