Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा : अफरा-तफरी मच गई, जब घर के सोफे के अंदर से तेज फुफकारने की आवाज सुनाई दी।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान ) (बालको, लालघाट): सावन के पावन दिनों में बालको के लालघाट स्थित सुनील पांडे के घर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घर के सोफे के अंदर से तेज फुफकारने की आवाज सुनाई दी।

आवाज सुनते ही परिवार के लोगों को समझ आ गया कि सोफे के अंदर कोई जहरीला सांप छिपा हुआ है।

घर में दहशत का माहौल बन गया और किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका थी।

परिजनों ने तुरंत रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी (RCRS) की टीम से संपर्क किया और पूरी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही RCRS की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्य अजय साहू ने पूरी सावधानी और पेशेवर तरीके से सोफे की जांच की और कड़ी मशक्कत के बाद एक विषैला कोबरा सुरक्षित बाहर निकाला।

कोबरा को देखकर घर के लोग हैरान रह गए। समय रहते रेस्क्यू होने से संभावित बड़ा हादसा टल गया।

सुरक्षित रेस्क्यू के बाद कोबरा को वन विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

रेस्क्यू के बाद सुनील पांडे और उनके परिवार ने RCRS टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय पर टीम नहीं पहुंचती तो कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

वन विभाग और RCRS की आम जनता से अपील: यदि आपके घर, आसपास या किसी भी स्थान पर सांप दिखाई दे, तो घबराएं नहीं और न ही उसे मारने का प्रयास करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें।

समय पर दी गई सूचना से मानव जीवन और वन्यजीव—दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

🐍 सांप दिखे तो डंडा नहीं

वन विभाग और RCRS को कॉल करें 🐍

📞 RCRS HELPLINE:

Avinash Yadav 9827917948 , 9009996789 ,

7987957958

🌿 Reptile Care & Rescuer Society (RCRS)

🦎 SAVE ANIMALS • SAVE NATURE 🌿

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन