Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

कोरबा : ज्येष्ठ की तपिश में राहत, मोहन अग्रवाल ने शुरू किया शीतल शरबत केंद्र।

कोरबा (न्यूज उड़ान ) ज्येष्ठ महीने की भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलाने के लिए शहर के प्रतिष्ठित फर्नीचर कारोबारी मोहन अग्रवाल ने एक सराहनीय पहल की है।

उन्होंने सर्वमंगला मंदिर क्षेत्र में शीतल शरबत वितरण केंद्र का शुभारंभ किया।

गुरुवार को आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में केंद्र से श्रद्धालुओं और राहगीरों को ठंडा शरबत वितरण की सेवा शुरू की गई।

इस मौके पर मोहन अग्रवाल ने कहा कि सर्वमंगला मंदिर क्षेत्र में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं सहित आम लोगों की आवाजाही होती है।

ज्येष्ठ की तपती दोपहरी और लू के थपेड़ों में लोगों को थोड़ी राहत देना हमारा सामाजिक दायित्व है, इसलिए यह विकल्प चुना गया।

मानसून तक जारी रहेगी सेवा

अग्रवाल ने वचनबद्धता दोहराते हुए बताया कि यह निःशुल्क शरबत वितरण सेवा मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने तक लगातार जारी रहेगी।

केंद्र पर रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक ठंडा शरबत, उपलब्ध रहेगा।

भीड़ को देखते हुए समय बढ़ाया भी जा सकता है।

सामाजिक लोगों की रही मौजूदगी

शुभारंभ कार्यक्रम में क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता, मंदिर समिति के पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

सभी ने मोहन अग्रवाल की इस पहल की सराहना की और कहा कि गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है।

गौरतलब है कि कोरबा में इन दिनों तापमान 42-44 डिग्री के आसपास चल रहा है।

ऐसे में सर्वमंगला दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं और बस स्टैंड की ओर जाने वाले राहगीरों के लिए यह केंद्र बड़ी राहत साबित होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन