Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

कोरबा : सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की रात्रि गश्त में त्वरित कार्यवाही। चोरी की वाशिंग मशीन बरामद, आरो

कोरबा (न्यूज उड़ान) जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 24-25.03.2026 की दरमियानी रात्रि गश्त की जा रही थी।

रात्रि गश्त के दौरान आरक्षक 11 भूपेन्द्र साय पैकरा एवं आरक्षक 513 गगेश्वर राय को सीतामणी चौक पाईंट पर तैनात किया गया था, जहां उप निरीक्षक महासिंह धुर्वे द्वारा चेकिंग उपरांत टीम के साथ पुराने बस स्टैंड, सीतामणी चौक, रेलवे स्टेशन, इमलीडुग्गु, सोनालिया चौक, राताखार एवं तुलसीनगर क्षेत्र में गश्त की जा रही थी।

गश्त के दौरान रात्रि करीब 02:45 बजे बायपास रोड से सर्वमंगला बस स्टैंड की ओर आते समय एक संदिग्ध व्यक्ति वाशिंग मशीन को पीठ में लादकर ले जाते हुए दिखाई दिया।

पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर आरोपी पुलिस को देखकर वाशिंग मशीन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

आरोपी का पीछा किया गया, किन्तु वह पकड़ में नहीं आ सका।

पुलिस द्वारा उक्त वाशिंग मशीन को जप्त कर थाना लाया गया। दिनांक 25.03.2026 को जांच के दौरान राजू पटेल पिता रेशम लाल पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी राताखार द्वारा बताया गया कि उसके घर से रात्रि करीब 02:00 बजे हायर कंपनी की वाशिंग मशीन (कीमत लगभग ₹15,000) तथा उसके पड़ोसी के घर से सैमसंग कंपनी का मोबाइल (कीमत लगभग ₹10,000) अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी किया गया है।

बरामद वाशिंग मशीन को उसने अपनी होना पहचान किया।

प्रकरण में रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 283/26 धारा 321(4), 305 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा शीघ्र गिरफ्तारी की संभावना है।

कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन