Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा : मिनीमाता बांगो जलाशय के गेट से 49,828 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू, निचले इलाकों में अलर्ट

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) मिनीमाता बांगो जलाशय में लगातार हो रही बारिश के कारण पानी की आवक बढ़ गई है। स्थिति को देखते हुए जलाशय प्रशासन ने सोमवार सुबह लगभग 10 बजे गेट से पानी छोड़ने की मात्रा और बढ़ा दी है।

जल संसाधन विभाग के अनुसार, वर्तमान में बांगो जलाशय से कुल 49,828 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जलाशय में अभी भी पानी की आवक अधिक बनी हुई है, जिस पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पानी छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं।

प्रशासन की अपील:

1. नदी-नालों व जलाशय के पास न जाएं

2. प्रशासन के निर्देशों का पालन करें

3. सुरक्षित स्थान पर रहें और सतर्क रहें

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन