Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

कोरबा : रायपुर में बढ़ते अपराध पर युवा कांग्रेस नेता मीत यादव का सरकार पर हमला, बोले—जनता पूछ रही है, आखिर कब मिलेगा सुरक्षित रा

रायपुर में बढ़ते अपराध पर युवा कांग्रेस नेता मीत यादव का सरकार पर हमला, बोले—जनता पूछ रही है, आखिर कब मिलेगा सुरक्षित रायपुर?

लूट, हत्या, बलात्कार और चाकूबाजी की घटनाओं पर उठाए सवाल, नशे के अवैध कारोबार पर भी सरकार को घेरा।

रायपुर (दैनिक न्यूज उड़ान) राजधानी रायपुर में लगातार सामने आ रही अपराध की घटनाओं को लेकर युवा कांग्रेस नेता मीत यादव ने भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि रायपुर जिले में आए दिन लूट, हत्या, बलात्कार, चाकूबाजी तथा अवैध नशे के कारोबार से जुड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।

मीत यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई कब होगी?

गांजा, चरस, अफीम, कोकीन, एमडीएमए जैसे प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की तस्करी पर सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई जनता को दिखाई क्यों नहीं दे रही है?

उन्होंने कहा कि यदि राजधानी में अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं, तो इसकी जवाबदेही आखिर किसकी है? सरकार केवल बयान देने तक सीमित रहेगी या धरातल पर भी कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाएगी?

“गृहमंत्री और चारों विधायकों की जवाबदेही तय हो”

मीत यादव ने प्रदेश के गृहमंत्री और रायपुर जिले के चारों विधायकों से सवाल किया कि रायपुर के अमन-चैन और शांति को लेकर वे जनता के बीच कब जवाब देंगे?

उन्होंने कहा कि राजधानी की जनता को यह जानने का अधिकार है कि अपराध और नशे के खिलाफ सरकार की ठोस रणनीति क्या है और अब तक क्या कार्रवाई हुई है।

मीत यादव ने आरोप लगाया कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अपराधियों और नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी स्तर पर संरक्षण न मिले। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

“जनता को भाषण नहीं, सुरक्षा चाहिए”

युवा कांग्रेस नेता ने कहा कि रायपुर सिर्फ छत्तीसगढ़ की राजधानी नहीं, बल्कि लाखों लोगों का घर है। यहां रहने वाला हर नागरिक सुरक्षित माहौल चाहता है।

उन्होंने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा—

“सरकार को अब अपराध की घटनाओं पर राजनीति नहीं, जवाबदेही तय करनी होगी। रायपुर की जनता जानना चाहती है कि आखिर कब तक अपराधियों का खौफ रहेगा और कब मिलेगा आम नागरिकों को भयमुक्त रायपुर?”

मीत यादव ने मांग की कि रायपुर जिले में अपराध और अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए तथा पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा—

“रायपुर की जनता डर के साए में नहीं, अमन-चैन और सम्मान के साथ जीना चाहती है। सरकार को जवाब देना होगा।”

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन