Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा में OBC जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

: छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में शामिल हुए युवा नेता प्रदेश सचिव रामदेव जगते।

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में शामिल हुए युवा नेता प्रदेश सचिव रामदेव जगते।   वाड्रफनगर, प्रदेश में शांति और न्याय स्थापित करने के उद्देश्य ,सामाजिक समरसता, चोरी ,हत्या,बलात्कार ,महिला उत्पीड़न और अपराधिक आतंग के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा की शुरुवात बाबा गुरुघासीदास जी की तपोभूमि गिरौदपुरी से शुरुआत हुई। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी के निर्देश पर युवा कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रामदेव जगते अपने साथियों सहित न्याय यात्रा में पदयात्री के रूप में शामिल हुए।   प्रदेश में भाजपा सरकार के कुशासन के नौ महीने बाद कांग्रेस की न्याय यात्रा के जरूरत के संबंध में इन्होंने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा नफरत व डर फैलाई जा रही है। चारोंतरफचोरी,लुट,हत्या,बलात्कार छेड़छाड़ की घटना में आश्चर्यजनक वृद्धि हो गई है ।   भाजपा राज्य में देश में पहली बार ऐसी घटना बलौदाबाजार के कलेक्टर कार्यालय को जलाया दिया गया। राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।अपराधियों के हौसले बुलंद है।   राज्य सरकार का पहला कर्तव्य छत्तीसगढ़ के नागरिकों को सुरक्षित वातावरण देना होता है।जिसमें राज्य की भाजपा सरकार बुरी तरह असफल हो गई है।   जगते जी के द्वारा बताया गया कि छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का समापन 6 दिन बात 125 किलोमीटर पदयात्रा करके राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के दिन राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री मोहन मरकाम,पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे के विशाल जन सभा को संबोधन के पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी जरिता लैतफलांग ,विजय जांगिड़ ,पूर्व मंत्री, पूर्व विधायकगण, वर्तमान विधायक गण ,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवा दल, सहित सभी संगठन के लोग उपस्थित में विराम दिया गया।   रामदेव जगते प्रदेश सचिव के द्वारा छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में उपस्थित हुए सभी पदयात्रियों सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का आभार व धन्यवाद प्रकट किए।   उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा खत्म नहीं अपितु विराम है।राज्य की भाजपा सरकार के द्वारा प्रदेश में जब जब नया नया आपराधिक ,घटना करेंगे प्रदेश के लोगों में भय आतंग डर को फैलाएंगे।   देश के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी के मंशानुरूप राज्य में कांग्रेस पार्टी के द्वारा मोहब्बत की दुकान खोलते हुए नागरिकों की सुरक्षा,संरक्षण,प्रदेश के समृद्ध हित में संघर्षरत न्याय यात्रा जारी रहेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन