Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई। रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए।

: नाबालिग के साथ अनाचार करने वाले आरोपी को कटघोरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Vivek Sahu

Mon, Jul 1, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )कटघोरा थाना क्षेत्र से 2023 में एक नाबालिग पीड़िता के गुमशुदा की शिकायत लड़की के परिजनों ने कटघोरा थाना में कराई थी। कटघोरा पुलिस ने गुमशुदा की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर नाबालिग पीड़िता की पतासाजी में जुट गई थी। जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने मामले में जांच तेज की और मुखबिर की सूचना पर कोमल यादव पिता शंकर यादव उम्र 23 वर्ष निवासी पुछापारा कटघोरा से पूछताछ की तो नाबालिग पीड़िता का उसके पास होना पाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 376, आईपीसी पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी कोमल यादव को न्याययिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है तथा पीड़िता को परिजनों को सुपुर्द किया। इस गिरफ्तारी में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी, एसआई राजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक दीपक कश्यप, आरक्षक अजय खुटले, आरक्षक महेंद्र चन्द्रा, आरक्षक मनीष साहू का अहम योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन