Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई। रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए।

: जिले में आज 08 अभ्यर्थियों ने लिए नामांकन पत्र 03 अभ्यर्थियों ने आज जमा किया नाम-निर्देशन पत्र अब तक जिले में 48 व्यक्तियों ने लिए नामांकन पत्र

Vivek Sahu

Thu, Oct 26, 2023
कोरबा  विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत कोरबा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज कुल 08 नाम निर्देशन पत्र खरीदे गए। आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-20 रामपुर के लिए 01, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-21 कोरबा के लिए 03, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-22 कटघोरा के लिए शून्य तथा विधानसभा क्रमांक-23 पाली तानाखार के लिए 04 व्यक्तियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार की देखरेख तथा दिशा निर्देशन में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा नामांकन प्रक्रिया की कार्यवाही प्रारंभ की गई। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन आज कुल 08 नाम निर्देशन पत्र निर्वाचन कार्यालय से इच्छुक अभ्यर्थियों ने क्रय किया। साथ ही जिले में आज 03 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन जमा करने वाले अभ्यर्थियों में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 22 से भारतीय जनता पार्टी से श्री प्रेम चन्द्र पटेल, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से श्री सुरेन्द्र प्रसाद राठौर एवं आम आदमी पार्टी से श्री चंद्रकांत डिक्सेना शामिल हैं। इस प्रकार अब तक जिले में कुल 48 व्यक्तियों ने नाम-निर्देशन पत्र लिए हैं एवं कुल 05 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन