Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई। रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए।

: कोरबा पुलिस ने संभाली कमान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Vivek Sahu

Sun, Mar 30, 2025

कोरबा ( न्यूज उड़ान ) कोरबा में चैत्र नवरात्र उत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पहले दिन शहर में दो बड़ी शोभायात्राएं निकलेंगी। पहली रैली गौ माता चौक से टीपी नगर चौक तक और दूसरी कोसाबाड़ी चौक से टीपी नगर तक जाएगी। दोनों रैलियों में छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां शामिल होंगी।

एसपी सिद्धार्थ तिवारी खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे हैं। सीएसईबी ग्राउंड से पुलिस बल को तैनात किया गया है। शहर के प्रमुख चौराहों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जगह-जगह मचान बनाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी भी तैनात रहेंगे।

किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल वाहन और एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। कोरबा शहर के अलावा बालको, कुसमुंडा, दीपका और एनटीपीसी में भी रैलियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

शहर के प्रमुख मंदिरों जैसे सर्वमंगला, मड़वारानी, चैतुरगढ़ और पाली मंदिर में भारी भीड़ की संभावना है। जेबकतरों और चेन स्नैचिंग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बैनर-पोस्टर लगाए जा रहे हैं। मंदिर समितियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन