Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई। रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए।

: भाजपा पार्षदों ने दी अनिश्चितकालीन धरना व चक्काजाम की चेतावनी

Vivek Sahu

Thu, Nov 30, 2023
कोरबा(न्यूज उड़ान ) नगर पालिक निगम क्षेत्र के भाजपा पार्षदों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जिले में संचालित संयंत्रों को आदेश जारी कर राखड़ परिवहन में लगे भारी वाहनों की रफ्तार 20 किमी प्रति घंटा करने व 50 मीटर की दूरी पर बेरिकेड लगाने की मांग की है। 5 दिसंबर तक मांग पूरी नहीं होने पर भाजपा पार्षदों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन व चक्काजाम करने की चेतावनी दी है। भाजपा पार्षदों ने बताया कि बालको से झगरहा मार्ग में भारी वाहनों के आवागमन की वजह से आए दिन दुर्घटना होते रहती है। 29 नवंबर को रिंग रोड रिस्दी चौक के पास राखड़ भरे भारी वाहन ने महिला शिक्षाकर्मी रोशनी को कुचल दिया हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इसके 5 दिन पूर्व भी इसी मार्ग पर एक युवक शिवम राय की भी सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई थी। प्रशासन से मांग की गई है कि कोरबा में संचालित संयंत्रों को तत्काल आदेश जारी कर निर्देशित किया जाए कि राखड़ से भरे सभी भारी वाहनों को 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जाए एवं प्रत्येक 50 मीटर की दूरी पर बेरिकेड लगाया जाए। 5 दिसंबर तक इसे प्रभाव में लाया जाए अन्यथा 6 दिसंबर को भाजपा पार्षदों के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं चक्काजाम किया जाएगा। इसके लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार होंगे। कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्षद चंद्रलोक सिंह, अजय गोंड, प्रेमचंद पाण्डेय, सुकंदी यादव, सूर्यकांत वर्मा, निखिल शर्मा, द्रौपती वर्मा, लुकेश्वर चौहान, तरूण राठौर, सुफल दास मानिकपुरी उपस्थित रहे। -----------

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन