Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई। रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए।

: भाजपा का संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम संपन्न।

Vivek Sahu

Wed, Jun 11, 2025
भाजपा का संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम संपन्न। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देश भर में संकल्प से सिद्धि नामक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत भाजपा सरकार के वर्तमान के 11 वर्षों में किए गए देश के लिए कार्य जनता के बीच कार्यकर्ताओं को रखना है। इसी क्रम में 10 जून को भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में कोरबा मंडल की कार्यशाला जिला भाजपा कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित की गई।   इसके प्रमुख वक्ता पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल रहे।   जिन्होंने उपस्थित कोरबा मंडल के पदाधिकारियों को संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।   उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए देश की भाजपा सरकार के द्वारा उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कश्मीर से धारा 370 को हटाना, कैसे पूर्व की सरकार द्वारा आतंकवाद को नजरअंदाज करना एवं वर्तमान की भाजपा सरकार द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाना जैसे विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान सतविंदर सिंह बग्गा जी, रितु चौरसिया जी, परविंदर सिंह जी, योगेश मिश्रा जी, राम शंकर साहू जी, नवनीत राहुल शुक्ला जी, गिरीश नामदेव जी, सुकेश दलाल जी, युगल केवर्त जी मनचासीन रहे। कार्यक्रम के दौरान कोरबा मंडल के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन