Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई। रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए।

: कांग्रेस विकास के नाम पर सिर्फ ढिंढोरा पीटती है : देवांगन

Vivek Sahu

Sat, Oct 28, 2023
नगर पालिक निगम के पूर्व महापौर और कोरबा विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने आज वार्ड क्रमांक 7 मोतीसागरपारा और वार्ड क्रमांक 9 भिलाईखुर्द में घर-घर जनसंपर्क कर जन आशीर्वाद प्राप्त किया। जनसंपर्क में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ प्रत्याशी लखनलाल देवांगन का स्वागत किया। वार्डवासियों ने क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने विभिन्न समस्याओं से लखनलाल देवांगन को अवगत कराया। वार्डवासियों को श्री देवांगन ने कहा कि निश्चित तौर पर कांग्रेस विकास के नाम पर केवल ढिंढोरा पीटती है जब मैं महापौर था तब पूरे नगर निगम क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में सीसी रोड, सांस्कृतिक मंच, सामुदायिक भवन बनाने के साथ-साथ कोरबा को सजाने संवारने और पहचान दिलाने का काम किया। कोरबा में तीन-तीन बार कांग्रेस के विधायक बने और राजस्व मंत्री भी रहे, दो बार कांग्रेस के महापौर के कार्यकाल के बावजूद आज भी कोरबा वहीं का वहीं है। कांग्रेस के कार्यकाल में वार्डों में सीसी रोड नहीं बने, नालियां जस की तस है और निर्माण की जरूरत लगातार बनी हुई है। नगर निगम क्षेत्र में खनिज न्यास की राशि का भरपुर दुरूपयोग और जमकर भ्रष्टाचार भी हुआ है। कांग्रेस के अत्याचारी शासन से हर काम में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी कोरबा की जनता अब बदलाव चाहती है। लखनलाल देवांगन ने वार्डवासियों से अपील किया कि सभी मतदाता भारतीय जनता पार्टी को भरपूर जन समर्थन देकर एक बार कोरबा का सेवा करने का अवसर दें। श्री देवांगन ने उपस्थित जनताओं को विश्वास दिलाया कि शीघ्र ही मूलभूत आवश्यकताओं के साथ बिजली पानी सडक़ों की समस्या से मुक्ति मिलेगी और गरीबों को पक्का मकान और स्थाई पट्टा भी मिलेगा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं सैकड़ो की संख्या में स्थानीय वार्डवासी की उपस्थिति थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन