Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई। रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए।

: एनटीपीसी आवासीय परिसर में लगातार हो रही चोरी ने खोली सुरक्षा की पोल

Vivek Sahu

Thu, Apr 4, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) जिले के दर्री थाना अंतर्गत एनटीपीसी आवासीय परिसर आए दिन लगातार हो रही चोरी ने सुरक्षा की पोल खोल दी है।   आपको बता दें कि एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा अपने आवासीय परिसर को स्वच्छ,सुंदर बनाने के साथ साथ सुरक्षा के प्रति लाखों रुपए खर्च कर रही है। सुरक्षा को लेकर एनटीपीसी ने भले ही चोरी के रेत से ऊंची ऊंची दीवारों का निर्माण करा रहा है साथ ही लाखों रुपए खर्च कर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं एवं तीसरा नेत्र (सीसी कैमरा) का सहारा भी लिया जा रहा है । लेकिन कभी नगद,आभूषण,घरेलू सामान तो कभी पालतू डॉग अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली जा रही है और एनटीपीसी में लगे सुरक्षा कर्मी एवं सीसी कैमरा सब फेल है जिससे कालोनी वासी आए दिन चिंतित रहते हैं की किस दिन उनके क्वार्टर का नंबर लग जाए। विगत तीन माह के भीतर एनटीपीसी कॉलोनी में लगातार चार चोरी हो चुकी है जिसका पता अभी तक नहीं चल सका है और 3 - 4 अप्रैल के दरमियान रात एनटीपीसी कॉलोनी स्थित डाकघर में पदस्थ कर्मचारी महेंद्र कुमार बंजारे के क्वार्टर नंबर A- 1785 कृष्णा बिहार से सुजुकी कंपनी के स्कूटी नंबर CG 15 DP 8592 को अज्ञात चोर ने पार कर दिया है।   चोरी के रेत से ऊंची ऊंची दीवार निर्माण बिना रायल्टी के विगत 1 साल से दिन रात कुमगरी सुमेधा के नदी से एनटीपीसी कॉलोनी में सैकड़ों ट्रेक्टर रेत परिवहन कराया गया। जिसे जानने के लिए हमने एनटीपीसी प्रबंधन के जनसंपर्क अधिकारी उष्मा घोष से संपर्क किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नही किया और व्हाट्सएप पर फोटो वीडियो भेज कर पक्ष जानने चाहा तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ते हुए रेत से भरी ट्रेक्टर को भी खाली बता दिया। जो की एक जनसंपर्क अधिकारी के गैर जिम्मेदाराना को बयां करता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन