Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई। रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए।

: जवाहर उत्कर्ष योजनांतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 27 अगस्त को काउंसलिंग आयोजित

Vivek Sahu

Thu, Aug 24, 2023
कोरबा आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग इंद्रावती भवन नवा रायपुर के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए 27 अगस्त 2023 को काउंसलिंग का आयोजन किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा ने बताया कि उक्त योजनांतर्गत विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु पूर्व आयोजित प्रवेश परीक्षा के आधार पर जिला स्तरीय मेरिट सूची तैयार की गई है। वर्ष 2023-24 में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु 27 अगस्त 2023 दिन रविवार को कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास में सुबह 11 बजे से 01 बजे तक काउंसलिंग आयोजित है। इस हेतु जिला स्तर पर समिति गठित की गई है। यह काउंसिलिंग राज्य स्तर को प्रेषित मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के नोटिस बोर्ड में उक्त सूची का अवलोकन कर सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन