Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई। रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए।

: मारवाड़ी युवा मंच एवं जागृति शाखा दर्री जमनीपाली जैलगांव द्वारा सायक्लोथोन कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त 2023 को

Vivek Sahu

Sat, Aug 26, 2023
कोरबा/दर्री ।पिछले 2 वर्षों के भांति इस वर्ष भी मारवाड़ी युवा मंच एवं जागृति शाखा दर्री जमनीपाली जैलगांव द्वारा सायक्लोथोन 3.0 कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त 2023 यानी कल रविवार को इंदिरा व्यावसायिक परिसर एनटीपीसी में सुबह 7 :00 बजे करने जा रहे हैं।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में शहर विधायक एवं प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एनटीपीसी परियोजना प्रमुख बी रामचंद्र राव एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। मंच के अध्यक्ष राकेश गोयल ने इस आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सायकल रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता प्रचार प्रसार के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।ये कार्यक्रम कल 27 अगस्त 2023 रविवार को सुबह 7 :00 फिटनेस की डोज एक घंटा रोज के थीम पर एनटीपीसी इंदिरा व्यावसायिक परिसर में शुभारंभ किया जायेगा। इस सायकल रैली को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जय सिंह अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया जायेगा। जो एनटीपीसी आवासीय परिसर के अंदर ही लगभग 3:00 किलोमीटर की सफर करते हुए इंदिरा व्यावसायिक परिसर में ही समापन होगा। इसके पश्चात अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। मंच के अध्यक्ष श्री गोयल ने क्षेत्र के बच्चों से लेकर बड़ों तक इस कार्यक्रम में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण में अपना सहभागिता निभाने अपील की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन