Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई। रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए।

: दीपांशु पांडे का एसएससी में चयन

Vivek Sahu

Tue, Jul 25, 2023
कोरबा। एसईसीएल 15 ब्लॉक कॉलोनी निवासी प्रतिभाशाली छात्र दीपांशु पांडेय का स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी,) में चयन हुआ है। उसे आल इंडिया 300 वी रेंक प्राप्त हुई है। पिछले दिनों यह परीक्षा हुई थी , जिसके परिणाम अब घोषित हुए। मूलतः बिहार के सिवान जिले के निवासी दीपांशु की स्कूल और कॉलेज की शिक्षा कोरबा और बिलासपुर से हुई। प्रतियोगी परीक्षा के लिए छात्र ने नागपुर और लखनऊ में कोचिंग प्राप्त की। शारदा शंकर पांडेय और किरण पांडेय के सुपुत्र दीपांशु ने बताया कि अपनी बड़ी बहन के केंद्रीय सेवा में सफल होने से उसे प्रेरणा प्राप्त हुई और उसने इस दिशा में कदम बढ़ाए। दीपांशु का कहना है कि जब नदियां पहाड़ों को काटकर अपने लिए रास्ता बना सकती है तो मनुष्यों के लिए कोई भी काम असंभव नहीं हो सकता।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन