Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई। रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए।

: संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का हुआ शुभारंभ।

Vivek Sahu

Sat, Jul 12, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय, बिंझरा में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।   इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन कुमार सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत करते हुए श्री सिंह ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बिंझरा की सरपंच श्रीमती चंद्रिका देवी, एसएमडीसी अध्यक्ष विष्णु यादव, सदस्य विवेक मारकंडे, लक्ष्मीकांत तिवारी, सुरेश कुमार पोर्ते, श्रीमती रतना कोरचे, श्रीमती ममता पुलस्त, प्राचार्य मनोज कुमार टंडन और विद्यालय स्टाफ सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।   कार्यक्रम के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन भी किया गया, जिसमें अतिथियों ने सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का श्रीफल एवं तिलक लगाकर सम्मान किया। मंच का कुशल संचालन श्रीमती संध्या साहू ने किया। यह आयोजन शिक्षा के प्रति जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल साबित हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन