Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई। रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए।

: अवैध शराब बिक्री पर आबकारी विभाग की कार्यवाही।

Vivek Sahu

Thu, Apr 24, 2025
कटघोरा अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित उजियार होटल ,करैया में शराब बिक्री पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, होटल मालिक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। कोरबा( न्यूज उड़ान) कलेक्टर अजीत वसंत सर के निर्देश पर एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती आशा सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित होटल ढाबों में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई।   सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश कुमार अग्रवाल को सूचना मिली कि करैया के उजियार होटल में अवैध शराब बिक्री हो रही है, उन्होंने दिनांक 24/04/2025 को करैया पहुंचकर दबिश दी, जिसमें राजपाल पिता नंदलाल के उजियार होटल से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क )34(2)59(क ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय जेएमएफसी कटघोरा में पेश कर 14दिनों के न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।   उपरोक्त कार्यवाही में मुख्य आरक्षक दसराम सिदार और नगर सैनिक अनिल कांत, कुंदन का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी वृत्त -कटघोरा *कुल आरोपी-01 * कुल जप्त मात्रा -10लीटर महुआ शराब *धारा-1.34(1)(क )(2)59(क ) आरोपी 1.राजपाल पिता नंदलाल उम्र 24 वर्ष जाति गोंड, ग्राम करैया चौकी मोरगा थाना कटघोरा जिला कोरबा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन