Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई। रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए।

: कोरबा जिले के ग्राम बतरा के पास दिखा विशालकाय मगरमच्छ।

Vivek Sahu

Tue, Sep 19, 2023
कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में एक विशालकाय मगरमच्छ देखा गया। ग्राम बतरा के पास एक खेत में करीब 12 फीट लंबे मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणो में अफरा-तफरी मच गयी। खेत में काम कर रहे लोग भी मौके से भाग गए। जैसे ही मगरमच्छ की खबर क्षेत्र में फैली इसे देखने लोगों का हूजूम उमड़ पड़ा। कोरबा जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर पाली ब्लॉक के ग्राम बतरा में ग्राम बिजराभौना में निवासरत किसान देवचरण उईके सुबह के वक्त अपने खेत पहुंचे और खेत में काम करने लगे तभी उनको धान की फसल के बीच से कुछ हलचल दिखाई दी।   किसान ने जब पास जाकर देखा तो खेत में विशालकाय मगरमच्छ मिला जिसे देखकर पहले तो किसान हैरत में पड़ गया फिर जब उसे कुछ समझ नहीं आया तो वह खेत से चिल्लाते हुए भागा। करीब 12 फीट लंबे मगरमच्छ को करीब से देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया। वहीं भीड़ में ही शामिल कुछ युवकों ने मगरमच्छ को काबू करने के लिए इसे रस्सी से बांधने का भी प्रयास किया । इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वन अमला पहुंचा और मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन