Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई। रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए।

: सुशासन तिहार अंतर्गत क्विज-प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 17 मई को।

Vivek Sahu

Fri, May 16, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है।   सुशासन तिहार का तीसरा चरण 31 मई तक चलेगा, जिसमें आमजनों के लिए समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है इस अवसर पर 17 मई को कोरबा में निहारिका घंटाघर स्थित आडिटोरियम में शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।   जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सुशासन तिहार और शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।   शनिवार को शाम 6.30 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में मनोरंजक खेल और सांस्कृतिक सांस्कृतिक गतिविधियों के बीच शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया जाएगा और जीतने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार दिए जाएंगे।कार्यक्रम में लोकनर्तक दल की प्रस्तुति होगी,स्थानीय कलाकार नृत्य, गायन, कविता पाठ जैसी प्रतिभाओं की प्रस्तुति दे सकते हैं।   कार्यक्रम में विभिन्न स्पर्धाओं में जीतने वाले प्रतिभागियों को मौके पर ही डिस्काउंट-वाउचर, कूपन, उपहार दिया जाएगा।   कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आम नागरिकों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन