Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई। रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए।

: कोरबा में पूर्व सांसद डॉ. बंशीलाल महतो की 85वीं जयंती पर जिलेभर में सेवा कार्यक्रम।

Vivek Sahu

Tue, Jul 1, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )30 जून पूर्व सांसद, वरिष्ठ समाजसेवी और छत्तीसगढ़ की माटी के गौरव डॉ. बंशीलाल महतो की 85वीं जयंती के अवसर पर आज कोरबा जिले में विभिन्न सामाजिक व सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण, फल वितरण, स्टेशनरी वितरण, भोजन सेवा तथा वृद्धजनों को उपहार भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डॉ. महतो का जीवन सादगी, सेवा और संघर्ष का पर्याय रहा। वे एक कुशल चिकित्सक, छत्तीसगढ़ी संस्कृति के सच्चे संरक्षक और आमजन के हितैषी नेता के रूप में पहचाने जाते थे। उनके प्रयासों से कोरबा को हसदेव एक्सप्रेस, ईएसआईसी अस्पताल और कई विकास योजनाओं की सौगात मिली थी। उनकी स्मृति में जिलेभर में आज सेवा दिवस मनाया गया। फरसवानी मंडल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित किए गए एवं वृक्षारोपण किया गया। जिला पंचायत सदस्य सुष्मिता कमलेश अनंत द्वारा उरगा शासकीय विद्यालय में विद्यार्थियों को स्टेशनरी का वितरण तथा पताड़ी ग्राम में वृक्षारोपण किया गया। दीपका नगर पालिका परिषद के नेतृत्व में भी पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। पोडी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संतोष जायसवाल के नेतृत्व में मरीजों को फल वितरित किए गए। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी के मार्गदर्शन में विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण एवं दर्री छात्रावास में बच्चों को स्टेशनरी वितरण किया गया। बालको क्षेत्र में पार्षद तरुण राठौर के नेतृत्व में स्थानीय स्कूलों में स्टेशनरी वितरण एवं बालको पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। सर्वमंगला मंडल में पार्षद भानुमति माधव जायसवाल व रामाधार पटेल द्वारा वृद्धा आश्रम में भोजन वितरण किया गया। भाजपा जिला महामंत्री संतोष देवांगन द्वारा वृद्धजनों को छाता भेंट किए गए। वहीं महापौर संजू देवी राजपूत एवं भाजपा नेता पंकज प्रजापति के नेतृत्व में जिला अस्पताल एवं विभिन्न आश्रमों में भोजन वितरण कर डॉ. महतो को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रमों के दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. महतो का जीवन जनता की सेवा को समर्पित था। उनकी जयंती के अवसर पर सेवा कार्य कर हम सबने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है। जिलेभर में हुए इन कार्यक्रमों ने डॉ. महतो की स्मृति को जीवंत किया और सेवा, संस्कार व सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश समाज को दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन