Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई। रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए।

: मछली पकड़ रहे छोटे-छोटे बच्चों मानव धड़ एक प्लास्टिक थैला में बहते हुए मिला।

Vivek Sahu

Wed, Jan 22, 2025
 सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंप हाउस झोपड़ी पारा श्मशान घाट के पास पुराना फिल्टर हाउस हसदेव नदी में मछली पकड़ रहे छोटे-छोटे बच्चों को एक प्लास्टिक थैला बहते हुए मिला। जिसे जिज्ञासावश बाहर निकालने पर थैली में एक मानव मुंडी मिली ।   सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ फोरेंसिक विशेषज्ञ भी मौके पर पहुंचे । थैला खोलकर देखा गया तो उक्त थैले में एक मुंडी जिसमें बड़े-बड़े बाल थे कलाई का एक हिस्सा तथा एक पंजा जो काले मेरून कलर की कथरी या गद्दे के कवर में लपेटा था । जिसके साथ एक समीज एवं गुलाबी रंग का टाप मिला है जिसमें Lovely Earth Tones और कपड़े के टैग में ATHIYA लिखा है । संभवतः 1.5 से 2 माह पूर्व की घटना हो सकती है ,जिला कोरिया महेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर एवं कोरबा में पिछले चार पांच माह पूर्व के ऐसे गुम इंसान जिसमें गुमशुदा महिलाओं के ऐसे मामले जिनमें गुम इंसान या अपहरण के ऐसे मामले जिनमें महिला दस्तयाब नहीं हुई हो संबंधित थाना या व्यक्ति पुलिस चौकी सीएसईबी से संपर्क कर कपड़े के आधार पर मृतिका की पहचान कर सकते हैं। घटना के संबंध में मर्ग क्र. 13/25 कायम कर बाद पंचायतनामा पीएम के लिए रवाना किया गया है ।   कपड़े के आधार पर पता तलाश करने से महिला की पहचान हो सकती है ‌।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन