Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई। रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए।

: कोरबा के शहरी थाना के सभी प्रमुख चौक-चौराहों एवं ग्रामीण थाना क्षेत्रों में सरप्राइज चेकिंग की गई

Vivek Sahu

Sun, Mar 17, 2024
कोरबा पुलिस द्वारा सजग कोरबा के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है।इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यू.बी.एस. चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी के द्वारा शहरी क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों में तथा सभी ग्रामीण थाना क्षेत्रों में चेकिंग र्पाइंट लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश के परिपालन में थाना एवं चौकी क्षेत्र में होली त्यौहार को देखते हुए पैदल पेट्रोलिंग किया जा रहा है पेट्रोलिंग के दौरान आसामाजिक तत्व, आम जगह पर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध लगातार आबकारी एक्ट, एम वी एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया जा रहा है। दिनांक 16/03/2024 को कोरबा पुलिस के द्वारा सरप्राइज़ चेकिंग के दौरान 10 प्रेशर हॉर्न और 12 गाड़ी में लगे ब्लैक फ़िल्म हटाने की कार्यवाही की। कोरबा पुलिस के द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि वह दो पहिया वाहनों में तीन सवारी ना चले, चेहरे पर नकाब, गमछा, रुमाल, मास्क अन्य चीजों से चेहरा छुपाकर एवं शराब पीकर वाहन ना चलाएं। वैध कागजात एवं ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन ना चलाएं साथ ही हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं क्योंकि जीवन अनमोल है। दिनांक 16.03.2024 को समझाइए एवं चेतावनी दिए जाने के बाद आज से ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध पुलिस के द्वारा नियमानुसार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन