Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई। रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए।

: यातायात विभाग ने दिया वरिष्ठ का अधिवक्ता धनेश सिंह की मांग पर संज्ञान।

Vivek Sahu

Mon, Oct 21, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश सिंह ने नगर निगम एवं यातायात विभाग का ध्यान इस और आकृष्ट कराया था।   जिस पर संज्ञान लेते हुए यातायात विभाग के द्वारा पूरे शहर में अलग-अलग पॉइंट बनाकर विभाग के कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जिससे कि त्योहारों के दौरान खरीदारी के लिए लोगों को किसी प्रकार की परेशानियां का सामना न करना पड़े एवं शहर की यातायात सुचारू रूप से संचालित रहे।   अधिवक्ता धनेश सिंह ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर उन्होंने नगर निगम तथा यातायात विभाग से पत्राचार कर त्योहारों के दौरान व्यवस्था सुधारने की गुजारिश की थी।   अपने पत्र में शहर में कुछ मुक्ति मार्ग में लग रहे जाम को उन्होंने प्रमुखता से रखा था जिस पर यातायात विभाग की ओर से संज्ञान लेकर विभाग के कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।   अधिवक्ता धनेश सिंह में कोरबा के व्यापारियों से भी निवेदन किया है कि अपनी दुकान की सीमा तक ही सामानों को व्यवस्थित करें सड़क पर बेवजह सामानों को रखकर यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न ना करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन