Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई। रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए।

: स्वच्छता अभियान के तहत निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों, उद्यानों व अन्य सार्वजनिक स्थलों में की गई साफ-सफाई

Vivek Sahu

Thu, Dec 14, 2023
कोरबा  स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में जिले में स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही आमजनों को स्वच्छ वातावरण से होने वाले फायदों के बारे में बताते हुए अपने आस पास को स्वच्छ बनाए रखने का आग्रह किया गया। अभियान अंतर्गत आज निगम क्षेत्र में मुड़ापार तालाब में सफाई अभियान चलाकर कचरा, अपशिष्ट पदार्थ, प्लास्टिक, खरपतवार को हटाया गया। इसी प्रकार सार्वजनिक स्थान शारदा विहार उद्यान, स्मृति उद्यान, सामुदायिक भवन, सुनालिया ज्वेलर्स के निकट मल्टीलेवल पार्किंग के आसपास झाड़ी, कचरा सफाई का कार्य किया गया। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद नगर फेस-1 दशहरा मैदान एवं सामुदायिक भवन में सफाई अभियान चलाया गया। मुख्य मार्ग अंतर्गत सुनालिया ज्वेलर्स से रेल्वे स्टेशन नहर रोड एवं सुनालिया पुल से अग्रसेन चौक तक सड़कों की सफाई का अभियान एवं कचरे की सफाई कर कचरे का उठाव किया गया। इसी प्रकार आवासीय क्षेत्रों में सफाई मित्रों द्वारा गीला एवं सूखा कचरा पृथक पृथक कर स्वच्छताग्रहियो को देने की अपील की गई। साथ ही जनसामान्य को घरों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, स्वच्छता से जुड़े बीमारियों को नियंत्रित करने, स्वस्थ और स्वच्छ भविष्य की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करने तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में जनजागरूक किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन