Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

: राजौरी में 6वें दिन भी आतंकियों की तलाश जारी, सेना ने खंगाल रही जंगल

Vivek Sahu

Mon, Apr 29, 2024
जम्मू/राजौरी / न्यूज उड़ान / राजौरी जिले की थन्नामंडी तहसील की शाहदरा शरीफ और आस-पास के जंगल में छिपे आतंकियों की तलाश में सेना और पुलिस का सर्च ऑपरेशन रविवार को 6वें भी जारी रहा।   हालांकि सरकारी कर्मचारी मो. रजाक की हत्या में शामिल आतंकियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।   थन्नामंडी, शाहदरा शरीफ, खबला, डेरा की गली, भंगाई आदि क्षेत्रोें के घने जंगलों में आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए सेना, पैरा कमांडो, सीआरपीएफ और पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन कर रही है।   सूत्रों के अनुसार सेना के पैरा कमांडो, राष्ट्रीय राइफल बटालियन के जवान और जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी विंग के जवानों के साथ सीआरपीएफ की टुकड़ी थन्नामंडी के जंगलों में गहन तलाश कर रही है।   बता दें कि बीते सोमवार की रात को शाहदरा शरीफ के कुंडा टोपा गांव में आतंकियों ने समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी रजाक की हत्या कर दी थी। इसके बाद आतंकियों की तलाश में जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था, जिसमें लगातार खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद भी ली जा रही है।   कईं ओवर ग्राउंड वर्करो को हिरासत में लिया गया है और लोगों से पूछताछ की जा रही है। .... रिपोर्ट - अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन