Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

: बिना सत्संग के मानव का जीवन अधूरा - रामा भाई जी सत्संग हाल का किया उदघाटन

Vivek Sahu

Mon, Oct 30, 2023
रविवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी में एक दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का आयोजन बापू आसाराम आश्रम दसल में आयोजित करवाया गया। इस मौके पर लंगर भंडारे का आयोजन भी किया गया। सत्संग कार्यक्रम में परम पूज्य संत श्री आसाराम बापू के परंपरिया शिष्य रामा भाई प्रवचनों से निहाल किया। सुबह सब से पहले आश्रम में बने नए सत्संग हॉल का उद्घाटन रामा भाई जी ने किया। उसके बाद सत्संग कार्यक्रम शुरू हुआ । सत्संग के दौरान रामा भाई जी ने आई हुई संगत को गुरु के ज्ञान के बारे में बताते हुए कहा कि बिना सत्संग के मानव जीवन अधूरा है। उन्होंने कहा कि अगर जिंदगी में गुरु ना हो तो इंसान का जीना व्यर्थ है इसलिए हर किसी को गुरु धारण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूज्य बापूजी ने हम सब को जीना सिखाया है। उन्होंने कहा कि गुरु बिना कभी न उतरे पार। नाम बिन कभी न होय उद्धार॥ संग बिन कभी न पावे सार। प्रेम बिन कभी न पावे यार॥ जुक्ति बिन चढ़े न गगन मंझार। दया बिनु खुले न बज्र किवार॥ सुरत बिन होय न शब्द सम्हार। निरत बिन होय न धुन आधार॥ वहीं सत्संग उपरांत आश्रम में भंडार का आयोजन भी किया गया जिस में आए हुई संगत ने भंडारा ग्रहण किया। यह कार्यक्रम श्री योग वेदांत सेवा समिति राजौरी द्वारा किया गया। .... अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन