Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई। रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए।

: उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं।

Vivek Sahu

Fri, Aug 8, 2025
रायपुर( न्यूज उड़ान ) प्रदेश के उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है मंत्री श्री देवांगन ने कहा, रक्षाबंधन केवल एक धागा नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाला एक गहरा भावनात्मक बंधन है, जो हमारी भारतीय संस्कृति की आत्मा को जीवंत करता है।   यह पर्व हमें सिखाता है कि रिश्तों को निभाना और एक-दूसरे के साथ खड़ा रहना हमारी सबसे बड़ी सामाजिक और आध्यात्मिक जिम्मेदारी है। इस शुभ अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने जानकारी दी कि कोरबा जिले में ‘बहनी मन संग राखी के तिहार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कोरबा की भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता बहनों एव जिले की बहनों को इस आयोजन में सादर आमंत्रित किया है। यह कार्यक्रम शनिवार 9 अगस्त को डी-1 बंगला, पंचवटी के पास, पंप हाउस रोड, कोरबा में, सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया है l

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन